आईजी कारागार प्रशासन व सुधार एवं वरिष्ठ अधीक्षक जिला जेल झांसी को अवमानना नोटिस

–कहा, आदेश का पालन करें या कारण बताये क्यों न चले अवमानना केस
प्रयागराज, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डीजी-आईजीपी कारागार प्रशासन एवं सुधार उप्र प्रेमचंद मीणा एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार झांसी विनोद कुमार को अवमानना नोटिस जारी कर एक माह में आदेश का अनुपालन हलफनामा दाखिल करने या कारण बताने कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की जाय।
यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने श्रवण कुमार व अवधेश सिंह की अवमानना याचिकाओं की सुनवाई करते हुए दिया है। याची कहना है कि हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए याचीगण को 10 जून 90 से सेवा नियमित कर सेवा जनित परिलाभ दिये जाने का आदेश दिया था। 2 नवम्बर 22 को पारित आदेश की प्रति अनुपालन के लिए दी गई किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर यह अवमानना याचिका दायर की गई है। याचिका की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे



