Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

काली मेले में डीजे को लेकर विवाद

काली मेले में डीजे को लेकर विवाद

हाथरस, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बुधवार रात काली मेले के दौरान डीजे के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन ने पूर्व में डीजे पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन मेला संचालकों ने डीजे वाली गाड़ियां सजा लीं। सूचना मिलने पर एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन ने कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में स्पष्ट रूप से डीजे के उपयोग पर रोक लगाई थी। काली मंडल के संचालकों को केवल मृदंग, ढोल और नगाड़ों के साथ मेला निकालने के निर्देश दिए गए थे, जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, तय समय पर काली मेला संचालकों ने डीजे की गाड़ियां सजा लीं। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार और क्षेत्राधिकारी अमित पाठक डाकखाना रोड पर पहुंचे। उन्होंने एक सजी हुई गाड़ी देखकर डीजे के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी। इसके बाद रामलीला समिति के पदाधिकारी और भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम सहित कई प्रमुख लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और बताया कि इस समय ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था करना संभव नहीं है, इसलिए कुछ बॉक्स लगाने की अनुमति दी जाए। पुलिस उपाधीक्षक अमित पाठक और एसडीएम मनीष चौधरी ने विचार-विमर्श के बाद एक गाड़ी पर चार बॉक्स लगाने की सहमति दे दी। इसके बाद काली मेला शुरू हुआ।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *