

रायपुर 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Chhattisgarh में भाजपा सरकार एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और जनता के समस्याओं के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ‘सहयोग केंद्र’ शुरू करने जा रही है. करीब 1 साल बाद यह पहल फिर से शुरू हो रही है. आज Monday (6 अक्टूबर ) से सहयोग केंद्र का संचालन होगा, जहां पहले दिन प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहेंगे. इस बात की पुष्टि Chhattisgarh भाजपा के मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने की है.
उल्लेखनीय है कि ‘सहयोग केंद्र’ की शुरुआत बीते साल राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के निर्देश पर की गई थी, ताकि कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके. मंत्री प्रतिदिन यहां बैठकर लोगों से संवाद करते थे और छोटी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा होता था.
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
