Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

योगी सरकार द्वारा एस्मा लागू किए जाने का परिषद ने किया विरोध

*लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है एस्मा कानून*:–रूपेश

गोरखपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) लगाए जाने के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक परिषद के कैंप कार्यालय तुर्कमानपुर (बर्फखाना) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने की।

अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवाद और समाधान के स्थान पर दमनकारी कानून लागू करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल एस्मा कानून को वापस लेने की मांग की और कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।

बैठक में प्रमुख रूप से अशोक पांडे, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनूप कुमार, इजहार अली सहित अनेक कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *