Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सुहाग नगरी में दिया जा रहा है गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा : कृषि निदेशक

पौधारोपण करते हुए टीम

फिरोजाबाद, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व मृदा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये संतुलित उर्वरक का प्रयोग एवं खेती में जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाने पर जोर दिया।

कृषि विज्ञान केन्द्र हजरतपुर पर उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। उन्होंने बताया कि मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये संतुलित उर्वरक का प्रयोग एवं खेती में जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा है कि गहरी जुताई से मिट्टी की जलधारण क्षमता एवं वायु संचार बढ़ता है इससे पौधों का विकास अच्छी तरह होता है। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य एवं पोषक रक्षा के लिये जनपद में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे मिट्टी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं किसानों को अपने प्राकृतिक उत्पादकों पर बेहतर आमदनी होगी।

उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन एवं समन्वित कीटनाशी प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी।

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने किसानों से फसलों में डी0ए0पी0 एवं यूरिया का प्रयोग मिट्टी जॉच उपरान्त सन्तुलित मात्रा में करने की सलाह दी।

प्रभारी डा0 ओमकार ने बताया कि पौधों को 17 प्रकार के पोषक तत्वों की आवष्यकता होती है। किसानों को नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश के अतिरिक्त बोरोन, जिंक सल्फर, कॉपर, मालिब्डेनम आदि पोषक तत्व भी आवश्यकता के अनुसार प्रयोग करने चाहिये।

इस अवसर पर किसानों के बीच में मृदा स्वास्थ्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें राजवीर सिह, शिवांग उपाध्याय, करिश्मा, मीना, शानू दुबे विजयी रहे।

इस मौके पर डा0 नौशाद आलम, पृथ्वीपाल सिंह, पारादीप फास्फेट लिमिटेड, के प्रतिनिधियों, किसानों एवं एन0डी0 कॉलेज शिकोहाबाद के कृषि छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इसके अलावा जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड सभागार में एवं न्यायपंचायत में मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। कृषि विभाग के द्वारा किसानों के खेतों में से 1625 मिट्टी नमूने भी लिये गये।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *