विश्वसनीयता और वादा निभाने की क्षमता राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी : पीयूष गोयल

प्रवासी Rajasthanी दिवस

– प्रवासी Rajasthanी दिवस पर Chief Minister का आह्वान, अपने परिवार के साथ हर साल Rajasthan जरूर आएं

जयपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रवासी Rajasthanी दिवस को महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि पिछले दो साल में नए-नए प्रयोग कर लोगों को जोड़ने का काम प्रदेश की भजनलाल सरकार ने किया है. प्रवासी Rajasthanी दिवस महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो प्रवासी Rajasthanियों को अपनी जन्म भूमि से जुड़ने का मौका देता है. अगर सब प्रवासी Rajasthanी विकसित Rajasthan और विकसित भारत के संकल्प के साथ जुड़ जाए और अपना योगदान दें, तो देश को वर्ष 2047 में विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता.

गोयल बुुुुधवार को जयपुर के जेईसीसी सभागार में आयोजित प्रथम प्रवासी Rajasthanी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर Chief Minister भजनलाल शर्मा ने रिमोट का बटन दबाकर एक लाख करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग की. केंद्रीय मंत्री गोयल ने Rajasthan के लिए डी फैक्टर को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि Rajasthan के लिए आर फैक्टर ही नहीं डी फैक्टर भी अहमियत रखता है. डेमोक्रेसी हमारी ताकत है. इसके साथ ही Rajasthan का डेमोग्राफिक डिविडेंड, डिसाइसिव लीडरशिप, डायवर्सिटी और डिपेंडबिलिटी ऐसी विशेषताएं है जो डिवोशन से आती है. इसी के कारण Rajasthan तेजी से डेवलप हो रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि Rajasthan की सबसे बड़ी पूंजी यहां के लोगों की विश्वसनीयता और वादा निभाने की क्षमता है.

गोयल ने Rajasthan के वैश्विक समुदाय से Rajasthan के विकास में योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि Rajasthan की बनाई हुई वस्तुएं, Rajasthan की संस्कृति, खानपान को दुनिया तक पहुंचाएं और Rajasthan के ब्रांड एंबेसडर बनें. Rajasthan की काबिलियत को विश्व स्तर तक लेकर जाएं और विश्व की आधुनिक तकनीक Rajasthan में लेकर आएं. अपने गांव लेकर जाएं, गांव में जो पीछे रह गए हैं उन्हें आगे बढ़ाएं. गांव के विकास और प्रगति में जुड़े, प्रदेश में निवेश लेकर आएं, नई नौकरियों का सृजन करें. उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में एक करोड़ से भी ज्यादा प्रवासी Rajasthanी रहते हैं, जिन्होंने अलग-अलग कोनों में देश की इज्जत बढ़ाई है. गोयल ने लोकप्रिय कहावत का जिक्र करते हुए कहा, ‘जहां ना पहुंचे बैलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी’, यह कहावत आप लोगों ने सही साबित की है. उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश या देश के किसी भी कोने में चले जाएं, वहां एक सफल Rajasthanी और एक Rajasthanी समाज जरूर मिलेगा, जो आपकी खातिरदारी करेगा और भारत का नाम गौरवान्वित करेगा.

गोयल ने कहा कि Rajasthan के लोगों ने कभी चुनौतियों के सामने सिर नहीं नहीं झुकाया, जो उनकी मेहनत और कर्मठता को दर्शाता है. उन्होंने कहा, पिछले ‘राइजिंग Rajasthan’ इवेंट में 34 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू हुए थे. एक साल से कम समय में चौथाई हिस्सा तो धरातल पर उतर भी आए हैं. इस तेज प्रगति का श्रेय Chief Minister भजनलाल और उनकी पूरी टीम को है, जो फैसलों को लागू करने में तत्परता दिखा रही है.

इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रवासी Rajasthanियों का आह्वान किया कि वे मातृभूमि का कर्ज चुकाने यहां अधिक से अधिक निवेश करें. उन्होंने कहा कि प्रवासी Rajasthanियों ने Rajasthan के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में सदा मदद की है. प्रवासी Rajasthanी सम्मेलन Rajasthan के प्रवासियों के आर्थिक योगदान को राष्ट्रीय विकास से जोड़ने का बहुत बड़ा माध्यम हैं. उन्होंने Rajasthan को भक्ति और शक्ति के साथ लक्ष्मीपुत्रों की धरती बताया. उन्होंने महाकवि कन्हैयालाल सेठियाजी की पंक्तियां धरती धोरा री सुनाते हुए कहा कि Chief Minister भजनलाल शर्मा प्रवासी Rajasthanियों को Rajasthan में स्थाई वास कराने की भी पहल करें.

राज्यपाल बागडे ने प्रवासी Rajasthanियों का आह्वान किया कि वे Rajasthan आएं, यहां उन्हें मानव शक्ति और ज़मीन आदि सभी सुविधाएं समयबद्ध प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि Rajasthan अब सूखा क्षेत्र नहीं है. यह हरा भरा क्षेत्र है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने प्रवासी Rajasthanी सम्मेलन में पधारे प्रवासी Rajasthanियों का स्‍वागत करते हुए कहा किया कि आपने देश और दुनिया में उद्योग, व्यापार, संस्थान, ग्लोबल नेटवर्क खड़े किए हैं. अब हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप Rajasthan में भी काम करें. हमने आपसे वादा किया था कि हम आपको किसी तरीके की परेशानी नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि Rajasthanी प्रवासी भाई देश और दुनिया में कहीं भी हों, लेकिन वह अपनी मिट्टी से आज भी जुड़े हुए हैं. पिछले वर्ष भी हमने राइजिंग Rajasthan का आयोजन कर देश और दुनिया के प्रवासी Rajasthanियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया था. उन्होंने चौदह नए Rajasthan चैप्टर की भी घोषणा की.

Chief Minister भजनलाल ने प्रवासी Rajasthanियों से आह्वान किया कि वह अपने परिवार के साथ हर साल Rajasthan जरूर आएं. उन्होंने कहा, मां बच्चों की कभी नहीं भूलती और बच्चे मां को कभी नहीं भूलते. मेरा आग्रह है कि आप साल में कम से कम दो बार अपने परिवार के साथ Rajasthan जरूर आएं ताकि आपके अपने बच्चे और नाती-पोते अपनी जड़ों, अपनी कहानियों और अपनी पहचान से जुड़े रहें. जब प्रवासी समुदाय जुड़ा रहता है तो विरासत जिंदा रहती है, और जब विरासत जिंदा रहती है तो भविष्य को और मजबूती मिलती है. यह समारोह सिर्फ एक आयोजन नहीं है हमारी संस्कृति और उपलब्धियों का मिलन है. विकास में भागीदार बनने का उत्सव है.

Chief Minister ने कहा कि Rajasthan जैसा अनोखा कोई प्रदेश नहीं है, हमारे यहां रेगिस्‍तान हैं, झीलें हैं, अभयारण्य, किले, महल, शेखावाटी की हवेलियां हैं. यानि अगर कोई व्यक्ति Rajasthan आएगा तो एक टिकट में चार-पांच फिल्म देखकर जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने प्रवासी Rajasthanियों के लिए एक विशेष विभाग और विशेष नीति लाने की घोषणा की थी. प्रवासी Rajasthanी मामलात विभाग का गठन हमने कर दिया है. हमारा मकसद है कि आप दुनिया में कहीं भी रहें आपको दूरी महसूस ना हो, आपका हर काम आसानी से हो. हमने वादे के अनुसार प्रवासी Rajasthanी नीति भी तैयार की है जिसे आज लागू किया जा रहा है. इस नीति से प्रवासी Rajasthanी भाई-बहनों को पहचान, सम्मान, सुविधा, आसान निवेश और मातृभूमि के विकास में हिस्सा लेने का रोडमैप भी मिलेगा.

Punjab के राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया, उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, टाटा पावर के एमडी प्रवीर सिन्‍हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम में केन्‍द्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल, विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी, उप Chief Minister दियाकुमारी, प्रेमचंद बैरवा, राज्‍य के मंत्री, अधिकारी मौजूद रहे. राज्यपाल बागडे, Chief Minister शर्मा, Punjab के राज्यपाल कटारिया और केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य में निवेश करने वाले विशिष्ट उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया. अतिथियों ने प्रवासी सम्मेलन पर प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया और Rajasthan के बारे में निर्मित फिल्म का भी बटन दबाकर शुभारम्भ किया. सम्मेलन में विभिन्न विभागों द्वारा Rajasthan के विकास को प्रदर्शित करती ऑडियो वीडियो कला दीर्घा का भी उन्होंने अवलोकन किया.

(Udaipur Kiran) / संदीप

Leave a Comment