Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

गौतम केशरी की फ़िल्म सत्यमेव जयते देखने के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़

अररिया फोटो:गौतम केशरी का स्वागत करते रामकुमार भगत

अररिया 19 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) ।

फारबिसगंज के प्रेम टॉकीज में क्षेत्रीय अभिनेता की फिल्म सत्यमेव जयते की फिल्म देखने के लिए रविवार को सिनेप्रेमियों की भीड़ उमड़ी।

फारबिसगंज के परवाहा के युवा लेखक अभिनेता गौतम केशरी की फिल्म सत्यमेव जयते प्रेम टॉकीज में प्रदर्शित हुई।अररिया जिले में सबसे कम उम्र के अभिनेता गौतम केशरी हैं, जिसकी फ़िल्म सिनेमाई पर्दे पर प्रदर्शित हुई।

गौतम केशरी ने अपने मेहनत से इस मुकाम को हासिल करके इतिहास में नाम दर्ज कराया हैं। फिल्म प्रदर्शित होने से पहले दर्जनों हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके सीनियर अभिनेता कलाकार राम कुमार भगत ने गौतम केशरी को फूलों का माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इंद्रधनुष साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने भी गौतम को पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।मौके पर लेखक राजीव रंजन विश्वास, सुमन ठाकुर सभी ने अपने क्षेत्रीय अभिनेता का स्वागत किया। दर्शकों ने फ़िल्म की काफी प्रशंसा की।मौके पर गौतम केशरी ने कहा कि इस फ़िल्म को सिनेमा तक लेकर आना बहुत मुश्किल सफ़र रहा। इस फिल्म निर्माण से लेकर प्रदर्शन तक में पूरी टीम साथ जुटी रही। उन्होंने शीघ्र ही फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने की बात कही।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *