Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीएसजेएमयू के सौरभ और सिद्धार्थ काे प्राप्त हुआ वर्ल्ड मिठाई एंड नमकीन कन्वेंशन में विशेष आमंत्रण

सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट को राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान, विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण

कानपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए यह गर्व का विषय है कि संस्थान के निदेशक सौरभ त्रिपाठी व विभाग के सहायक निदेशक सिद्धार्थ को वर्ल्ड मिठाई एंड नमकीन कन्वेंशन में विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह जानकारी सोमवार को सीएसजेएमयू मीडिया प्रभारी डॉ दिवाकर अवस्थी ने दी।

सीएसजेएमयू मीडिया प्रभारी डॉ दिवाकर अवस्थी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित आयोजन रविवार, 21 दिसंबर को यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मौके पर दोनों शिक्षाविदों ने पैनल चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय मिठाई एवं नमकीन उद्योग के भविष्य, पारंपरिक स्वादों के संरक्षण व कौशल विकास पर अपने विचार साझा किए थे।

मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मैन्युफैक्चरर ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल मिस्टर फिरोज नकवी की तरफ से विभाग के डायरेक्टर सौरभ त्रिपाठी एवं असिस्टेंट डायरेक्टर शेफ सिद्धार्थ सिंह को भारतीय मिठाई एवं नमकीन उद्योग में योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, सीएसजेएम विश्वविद्यालय की तरफ से भारतीय पारंपरिक मिठाइयों पर आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पाठ्यक्रम अपनी तरह का देश का पहला एवं एकमात्र विश्वविद्यालय स्तरीय कोर्स है, जिसका उद्देश्य भारतीय मिठाई एवं नमकीन उद्योग के लिए कुशल पेशेवर एवं उद्यमी तैयार करना है।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि संपूर्ण प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और भारतीय पारंपरिक खाद्य विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *