Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आईएचएफ आइटम निर्यात मेले में 112 देशों से आए ग्राहकों ने हस्तशिल्प उत्पादों में दिखाई दिलचस्पी

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ नीरज विनाेद खन्ना

मुरादाबाद , 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चले पांच दिवसीय आईएचजीएफ दिल्ली मेले मेंं 112 देशों से आए 6736 ग्राहकों ने हस्तशिल्प उत्पादों के लिए व्यवसायिक पूछताछ की। साथ ही कुछ ने बुकिंग और ऑर्डर भी दिए। ग्राहकों ने जूट, हेंप, बेंत और बांस जैसे सामग्री से बने टोकरी और उत्पादों में भी काफी रुचि दिखाई। टैरिफ के बाद उपजी विषम परिस्थितियों के बीच आयोजित हो रहा आईएचएफ आइटम निर्यात मेला बहुत ही महत्वपूर्ण रहा।

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी डॉ नीरज विनोद खन्ना ने शनिवार को बताया कि आईएचजीएफ दिल्ली (ऑटम) मेले में यूरोपीय खरीदारों ने फर्नीचर, गृह सज्जा, उपहार वस्तुएं, गृह उपयोगी वस्तुएं, बैग और क्रिसमस सजावट सहित विविध वस्तुएं भी खरीदीं। वस्त्र खरीदारों ने गृह सज्जा और रसोई लिनन की विस्तृत श्रृंखला की सराहना की। फैशन एक्सेसरीज जैसे स्कार्फ और शॉल की खरीद करने वालों ने खुशी जताई। उपहार वस्तुएं, कागजी उत्पाद, इंटीरियर हार्डवेयर एंड कंपोनेंट के भी खरीदारों को पर्याप्त विकल्प प्रदान किया गया।

डॉ. नीरज विनोद खन्ना ने आगे कहा कि यह संस्करण भव्य प्रदर्शन और विशाल दृष्टिकोण के साथ शानदार आयोजन रहा। आगामी फरवरी 2026 संस्करण इस आयोजन को इस स्तर से भी आगे जाने को तैयार है। हमारे प्रदर्शक भारत के प्रमुख निर्यात बाजारों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मेलों में भाग लेकर वैश्विक समुदाय का हिस्सा बन चुके हैं। इस वर्ष उनके अतिरिक्त प्रयास स्पष्ट रूप से अनूठे और आकर्षक प्रदर्शन में दिखाई दिए।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *