Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डीएलएड : अभ्यर्थियों का झुकाव नहीं, आधी सीटों के लिए आवेदन

सचिव

-2.39 लाख सीटों के सापेक्ष 1,38,857 पंजीकरण, 1,25,333 आवेदनअभ्यर्थी ऑनलाइन फाइनल प्रिंट करें प्राप्त -शीघ्र जारी होगी मेरिट, अभ्यर्थी भरेंगे विकल्प : सचिव अनिल भूषण

प्रयागराज, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रशिक्षण को लेकर अभ्यर्थियों का झुकाव दिनों दिन कम होता जा रहा है। इस बार आधी सीटों के लिए आवेदन हुआ है। कुल 2.39 लाख सीटों के सापेक्ष 1,38,857 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। जबकि 1,25,333 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन का ऑनलाइन प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज अनिल भूषण चतुर्वेदी ने गुरूवार को बताया कि डीएलएड की मेरिट तैयार हो रही है, जो शीघ्र जारी होगी और उसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन विकल्प भरेंगे और काउंसलिंग के बाद डॉयट सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि डीएलएड में यूपी के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे। ऐसे व्यक्तियों को किसी भी तरह का आरक्षण डीएलएड में प्रवेश के दौरान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश से सम्बंधित सभी दिशा निर्देश वेबसाइट-https://updeled.gov.in पर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि डीएलएड की कुल 2.39 लाख सीट है जिसमें 10,600 सीट डॉयट में और शेष निजी क्षेत्र के काॅलेजों में हैं।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *