Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के दैनिक कर्मियों के समक्ष रोज़ी-रोटी का संकट

प्रदर्शन करते कर्मचारी

भागलपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से रोजगार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है।

यहां दो निजी कंपनियों के बीच हुए बदलाव का सीधा असर 61 दैनिक वेतनभोगी कर्मियों पर पड़ा है। ये सभी कर्मी पिछले तीन महीनों से अंतरा कंपनी के माध्यम से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डाटा ऑपरेटर, ड्रेसर और ट्रॉली मैन के रूप में कार्यरत थे।

बीच में अस्पताल प्रशासन ने अंतरा कंपनी से काम वापस लेकर अंग विकास परिषद नामक निजी कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंप दी। नई कंपनी के आते ही इन 61 कर्मियों को काम से हटा दिया गया। जिससे एक साथ 61 परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

कर्मियों का आरोप है कि कुछ दिन पहले जब उन्होंने विरोध किया था, तब अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि केवल कंपनी बदली

है कर्मी नहीं बदले जाएंगे और सभी को नई कंपनी के साथ काम करने दिया जाएगा। लेकिन अंग विकास परिषद ने इस आश्वासन को दरकिनार करते हुए सभी कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

नौकरी से निकाले जाने के बाद बुधवार को सभी प्रभावित कर्मी मायागंज अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्या रखी।

इस दौरान अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि ये कर्मी अस्पताल के स्थायी कर्मचारी नहीं थे, बल्कि एजेंसी के माध्यम से कार्यरत थे। अब आगे का निर्णय संबंधित एजेंसी द्वारा लिया जाएगा। अब सवाल यह है कि अस्पताल की व्यवस्था संभालने वाले इन कर्मियों के बिना काम तो चलेगा लेकिन इन 61 परिवारों की ज़िंदगी कैसे चलेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *