Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

दलाई लामा अब शनिवार को देंगे प्रवचन

धर्मगुरु दलाई लामा।

धर्मशाला, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा का शुक्रवार सुबह होने वाला प्रवचन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब कल सुबह ताइवानी श्रद्धालुओं के अनुरोध पर परम पावन सामदोंग रिनपोछे मुख्य तिब्बती मंदिर में बौद्ध धर्म पर एक परिचयात्मक प्रवचन देंगे। वहीं परम पावन दलाई लामा अब 4 अक्टूबर को बोधिचित्तोत्पत्ति (सेमके) और बोधिसत्व व्रत (जंगडोम) प्रदान करेंगे, जिसके बाद तुशिता स्वर्ग के 100 देवताओं (गदेन ल्हाग्यामा) पर एक संक्षिप्त प्रवचन देंगे। उसके बाद मुख्य तिब्बती मंदिर में ताइवानी श्रद्धालुओं के अनुरोध पर एक संक्षिप्त प्रश्नोत्तर सत्र होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *