Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

आगरा एयरपोर्ट पर बैग से कारतूस मिलने पर डेनमार्क नागरिक गिरफ्तार

डेनमार्क नागरिक गिरफ्तार
कारतूस बरामद

आगरा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के आगरा एयरपाेर्ट पर बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करने की कोशिश के

दौरान एक डेनमार्क के यात्री के सामान बैग से जिंदा कारतूस मिलने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार काे पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आराेपित डेनमार्क नागरिक का चालान कर दिया।

बताया गया कि इंडिगो फ्लाइट से बैंगलोंर जाने के लिए जैस्पर क्रिस्टेंशन (64) पुत्र विली क्रिस्टेंशन निवासी डेनमार्क अपने पुत्र जैकब क्रिस्टेंशन के साथ थाना शाहगंज अंतर्गत खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट से पहले सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग की स्कैनिंग के दौरान जैस्पर क्रिस्टेंशन के बैग से तीन जिन्दा कारतूस बरामद किये। सीआईएसएफ जवानों ने जैस्पर और उसके पुत्र जेकब को स्थानीय थाना शाहगंज पुलिस के हवाले कर दिया। इस संगीन मामले में जनपद पुलिस और इंटेलिजेंस की सभी इकाइयों ने पिता-पुत्र से लंबी पूछताछ की। सोमवार देर रात्रि सीआईएसएफ के एएसआई रामनिवास की तहरीर पर जैस्पर क्रिस्टेंशन पुत्र विली क्रिस्टेंशन निवासी डेनमार्क के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने जैस्पर के पुत्र जैकब को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में जैस्पर ने बताया कि वह डेनमार्क में प्रोजेक्ट मैंनेजर है और उसका पुत्र जैकब बेंगलुरु में इंटर्नशिप कर रहा है। वह 10 दिसंबर को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा था। जयपुर भ्रमण के पश्चात 12 दिसंबर काे वे आगरा पहुंचे थे। बैग में मिले कारतूसों के बारे में जैस्पर ने बताया कि मुझे शॉट गन से शिकार करने का शौक है, जिसके लिए मेरे पास डेनमार्क निर्मित लाइसेंसी रायफल भी है, जिसमें इन कारतूसों का प्रयोग होता है, जो डेनमार्क मे ही खरीदे थे, किन्तु गलती से ये कारतूस मेरे बैग में आ गये। जैस्पर ने लाइसेंस की प्रति भी दिखाई है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने मंगलवार को बताया कि जैस्पर क्रिसटेंशन के पास तीन कारतूस मिले हैं। वायुयान में कारतूस के साथ यात्रा करना वर्जित और दंडनीय है। थाना शाहगंज पर इनके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आराेपित को आज जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *