Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

फोर्थ सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप की तैयारियों पर डीसी ने की बैठक

रांची, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होने वाली फोर्थ सीनियर एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप का आयोजन और तैयारी सुनिश्चित करना था। यह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक और तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता से क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान होगा।

बैठक में उपायुक्त ने प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। इनमें स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास और परिवहन व्यवस्था, मीडिया कवरेज और आपातकालीन प्रोटोकॉल शामिल हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल खेल उत्साह को बढ़ाएगा बल्कि रांची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। सभी विभागों से समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने के निर्देश दिया गया, ताकि प्रतियोगिता सुचारु रूप से संपन्न हो।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन झारखंड और रांची जिले के लिए गौरव की बात है, जो खेल की भावना को मजबूत करने में योगदान देगा।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ सुदेश कुमार, एसएएएफ के पदाधिकारी सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *