Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

डीसी ने विभिन्न विभागों का किया समीक्षात्मक बैठक, दिए कई आवश्यक निर्देश

बैठक करते डीसी व अन्य

दुमका, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । समाहरणालय सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया।

बैठक में डीसी ने जीएसटी कलेक्शन को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण जिला प्रशासन की प्राथमिकता देते हुए अधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग को निर्देश दिया गया कि पशुधन विकास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत स्वीकृति सुनिश्चित करें और पिछले वर्ष योजना के तहत स्वीकृत का लाभ का वितरण लाभुकों के बीच शीघ्रता से पूरा करें।

भूमि संरक्षण विभाग को निर्देश दिया गया कि तालाब जीर्णोद्धार कार्यों की स्वीकृति प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि पीडीएस गोदामों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और खाद्यान्न वितरण कार्य लाभुकों के बीच समय पर संपन्न हो।

आगामी छठ पूजा को देखते हुए नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ को छठ घाटों की व्यापक साफ-सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लघु सिंचाई विभाग को जिले में जलाशयों की गणना (वॉटर बॉडी सर्वे) पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *