Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

डीसी ने की डोरंडा पूजा पंडाल में मां काली की पूजा-अर्चना

डीसी और एसएसपी

रांची, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची के डोरंडा स्थित भव्य काली पूजा पंडाल का उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बुधवार को निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने मां काली की पूजा कर जिले के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्था की सराहना की।

वहीं मौके पर समिति ने उपायुक्त, एसएसपी, एडीएम (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार और ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने सुरक्षा, ट्रैफिक, सफाई, बिजली और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा और विसर्जन कार्यक्रम समय पर और शांतिपूर्ण माहौल में पूरे किए जाएं। एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा पर लगातार नजर रखें, ट्रैफिक व्यवस्था संभालें और श्रद्धालुओं को सही मार्गदर्शन दें।

पूजा समिति ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी हैं और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया जाएगा।

मौके पर नगर निगम, बिजली विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *