Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर रांची बनाने का लक्ष्‍य : डीडीसी

रांची, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्य सरकार की स्थानीय प्रतिभाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर करने की दिशा में रांची जिला प्रशासन की पहल पर नगर निगम सभागार में बुधवार को उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मौके पर गॉडविन लकड़ा (केक वॉक् बेकरी), ओहामंती मिन्ज (आंवला प्रोडक्शन यूनिट), मिथिलानी (गृह मसाला उत्पादन इकाई), पुनीत मिन्ज (हनी प्रोडक्शन यूनिट), विमाया (विमाया बैग्स) पुनम दीदी (आजिविका दीदी कैफे) जैसे उद्धमियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की। उन्होंने बताया कि व्यवयाय की शुरूआती दौर में मुश्किलें आईं, लेकिन वे निरंतर अपना काम करते रहे और उन्हें सफलता मिली।

मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी लाभार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस ने चयनित 100 उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त माध्यम है और प्रशासन का लक्ष्य स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर रांची का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में जीएमडीआईसी, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के जिला समन्वयक, एलडीएम अजय अजीत कुमार, आरसेटी निदेशक, रूडसेटी निदेशक, प्रिया श्रुति, नीति आयोग के सृष्टि शंकर एवं डीपीएम, रांची निशिकांत नीरज सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *