Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बगीचे में मिला 3 माह के शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

मौके पर मौजूद लोग

भागलपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कथोनी ग्राम के खेत किनारे स्थित एक बगीचे में मंगलवार को करीब तीन महीने के अज्ञात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बगीचे में पड़े शिशु के शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना गांव में तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर गांव में दबी जुबान से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहा है। हालांकि, शिशु की पहचान और मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

हैरानी की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी गई। लोगों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने के बाद ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा और मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *