Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पांच दिन से लापता बालक का शव आलू के खेत में मिला

थाना जहानगंज

फर्रुखाबाद, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । थाना जहानगंज क्षेत्र से पिछले पांच दिन से लापता बालक का शव रविवार को आलू के खेत में पड़ा मिला। समझा जाता है कि बालक की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है।

थाना जहानगंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने अपने पुत्र आशुतोष (10) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार पिछले बुधवार 10 नवम्बर शाम लगभग 5:30 बजे आशुतोष घर से बिना बताए बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसकी कोई खबर न मिलने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर सम्भावित स्थानों पर खोज की। बालक का कोई पता नहीं चल सका। पिछले दिन सीसी टीवी भी पुलिस ने खंगाले। कन्नौज की डॉग स्क्वाड से भी कोई सुराग नहीं लगा।

रविवार को थाना जहानगंज के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी रामस्वार्थ के खेत में गांव के कोटेदार पवन राजपूत पानी लगाने गये तो एक बालक का कोट पड़ा देखा, जिस पर पवन ने लापता बालक आशुतोष के चाचा आदेश को सूचना दी। सूचना पर लापता आशुतोष के परिजन पंहुचे। उन्होंने आशुतोष के कोट को पहचान लिया, जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी। खोजबीन में आशुतोष का शव भरतामऊ झंसी मार्ग पर रंजीत शाक्य के आलू के खेत में पड़ा मिला।

थाना प्रभारी राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये । पुलिस ने जांच शुरू की। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना का खुलासा अतिशीघ्र कर दिया जाएगा। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *