Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

फोटो

औरैया, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में थाना फफूंद क्षेत्र में बुधवार को एक अधेड़ का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान सेहुदपुर पंचायत के कुठर्रा गांव निवासी जितेंद्र ठाकुर (50) के रूप में हुई है। शव खगीपुर बंबा की रेल पटरी से करीब 200 मीटर दूर मिला है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक जितेंद्र मंगलवार दोपहर घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने खेतों में शव देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान मोनू ठाकुर को दी गई। ग्राम प्रधान ने शव की शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनाें से पूछताछ में पता चला है कि मृतक जितेंद्र खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हाल ही में उन्होंने धान की फसल बेची थी और उसी पैसे से मकान बनवाने की तैयारी कर रहे थे। यह भी जानकारी मिली है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर उनकी पत्नी संगीता देवी से कहासुनी हाे गई थी, जिसे उनकी छोटी बेटी सुभि ने समझाने का प्रयास किया था। मृतक के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। फिलहाल शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *