Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पेड़ से लटकता मिला राजमिस्त्री का शव

Photo

बाराबंकी , 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गांव में बुधवार की भोर में एक राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक अशोक कुमार (45) पिछले सप्ताह हुए पारिवारिक विवाद में शामिल थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों अशोक कुमार और रामू के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में रामू का पैर टूट गया था। रामू की तहरीर पर पुलिस ने अशोक कुमार और उनके पुत्र रवि कुमार का मेडिकल कराकर शांतिभंग में चालान किया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे परिजन जब अशोक कुमार को घर में नहीं पाए तो तलाश शुरू की। इस दौरान उनका शव घर से लगभग चार सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतक न केवल एक कुशल राजमिस्त्री थे बल्कि भीम आर्मी के सक्रिय सदस्य भी बताए जाते हैं। घटना की जानकारी पुत्र रवि कुमार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पैसे का विवाद था, जिस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। गांव में चर्चा है कि अशोक कुमार ने विवाद और मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *