Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल की तस्वीर

रांची, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर तालाब से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। तालाब में शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

खबर मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। धुर्वा थाना इंस्पेक्टर विमल किंडो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।———–

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *