Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

लातेहार के झरिया–कोमो जंगल में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Body recovered

लातेहार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया–कोमो जंगल में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मनोज उरांव (35) के रूप में हुई है, जो चंदवा थाना क्षेत्र के वनहरदी गांव का निवासी था। मनोज उरांव बीते 3 दिसंबर से अपने घर से लापता था। मृतक के पिता बालेश्वर उरांव ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि झरिया–कोमो जंगल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान मनोज उरांव के रूप में की गई। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गई है।

इस संबंध में डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

उधर, मृतक के पिता बालेश्वर उरांव ने आरोप लगाया कि उनका बेटा विभिन्न निर्माण कार्य स्थलों पर मजदूर उपलब्ध कराने का काम करता था और इसी से जुड़े किसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बेटे के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में लापरवाही बरती।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।————-

(Udaipur Kiran) / राजीव कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *