Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

युवक का शव पेड़ पर मिला, घरेलू विवाद में की आत्महत्या

प्रतीकात्मक

फिरोजाबाद, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । थाना रजावली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदी में रविवार को एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में मातम छा गया।

थाना रजावली क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीणों ने रविवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो वह हैरान रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान ग्राम मोहम्मदी निवासी किशनलाल के पुत्र अर्जुन के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, अर्जुन पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवादों के कारण मानसिक तनाव में था। वह अक्सर शांत रहता था, किसी से ठीक से बात नहीं करता था और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता था। परिजनों ने बताया कि रविवार को अर्जुन घर से बाहर निकल गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना रजावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रजावली ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *