Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

व्यापारी के साथ हुई मारपीट को लेकर डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल

व्यापारी के साथ हुई मारपीट को लेकर डीएम से वार्ता के बाद बाहर आया प्रतिनिधि मंडल
व्यापारी के साथ हुई मारपीट को लेकर डीएम से वार्ता करता प्रतिनिधि मंडल

मेरठ, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । व्यापारी सत्यम रस्तोगी से साथ हुई मारपीट को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी वी के सिंह और एसएसपी विपिन टांडा से मुलाकात की। व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी सत्यम रस्तोगी से साथ हुई मारपीट को लेकर आज एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह से मिला। जिलाधिकारी से इस प्रकरण में संज्ञान लेकर जिले की लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था को सही रखने को लेकर मांग की गई। साथ ही अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की बात रखी गई। उन्होंने कहा कि व्यापारी के साथ इस तरीके की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए टीम संयुक्त व्यापार संघ को किसी भी हद तक जाना पड़ा तो हम जाएंगे। जिलाधिकारी के बाद संयुक्त व्यापार संघ की टीम एसएसपी विपिन टांडा से मिली और इसमें संगीत धाराओं को बढ़ाने की मांग रखी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री दलजीत सिंह, रजनीश कौशल, सुधीर रस्तोगी, ललित गुप्ता, अमूल, सत्येंद्र अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, पवन गर्ग,आलोक रस्तोगी, राजीव गोयल, प्रदीप शर्मा व प्रदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अजय सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *