संतोष ट्रॉफी ग्रुप सी के मुकाबले में दिल्ली ने बिहार को किया पराजित

रांची, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी 2025–26 के अंतर्गत ग्रुप सी के मुकाबलों का समापन मंगलवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मंगलवार को हुआ।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संतोष ट्रॉफी जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता के तहत दिन का पहला मुकाबला बिहार और दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 2–0 से पराजित किया।
दिन का दूसरा और ग्रुप सी का अंतिम मुकाबला रेलवे और झारखंड की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में रेलवे की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 6–0 से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।
रेलवे के खिलाड़ियों ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और लगातार गोल कर दर्शकों को रोमांचित किया।
कार्यक्रम में झामुमो महानगर संयोजक अंतू तिर्की, झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी की उपस्थिति रही। इसके अलावे अफरोज अंसारी, आशीष बोस, फरीद खान, रियाज, अविनाश, बिट्टू सहित अन्य मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



