Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

कृत्रिम बारिश से प्रदूषण पर नियंत्रण का दिल्ली सरकार का वादा खोखला साबित हुआः भारद्वाज

आम आदमी पार्टी (आआपा) क दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बयान देते हुए।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दीपावली के बाद कृत्रिम बारिश करवाने का जो वादा किया था, वह खोखला साबित हुआ।

भारद्वाज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार ने दावा था कि दीपावली के बाद कृत्रिम बारिश कराकर प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाएगा, लेकिन आज तक कोई बारिश नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि अगर सरकार के पास यह तकनीक और योजना थी, तो उसे लागू क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि प्रदूषण की वजह से दिल्ली के लोग सांस लेने में कठिनाई झेल रहे हैं, बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं, फिर भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही यह दिखाती है कि उसे जनता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार चाहती है कि लोग बीमार हों ताकि निजी अस्पतालों को इसका लाभ मिले? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब सिर्फ वादों से नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद करती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीति छोड़कर सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि यह केवल एक राजनीतिक नहीं बल्कि स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा मुद्दा है।

————–

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *