Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एस.आई.आर. कार्य में अवकाश के दिन काम करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग

शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष का पत्र

सीतापुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर को पत्र देकर एस.आई.आर. (स्कूल इंस्पेक्शन एवं रिकॉर्ड) प्रक्रिया के दौरान अवकाश के दिनों में कार्य करने वाले परिषदीय शिक्षकों को शासनादेश के क्रम में अनुमन्य उपार्जित अवकाश स्वीकृत किए जाने की मांग की है।

पत्र में जिला अध्यक्ष ने बताया कि जनपद में एस.आई.आर. प्रक्रिया लागू होने के बाद 23 नवंबर 2025 (रविवार), 25 नवंबर 2025 (गुरुतेग बहादुर बलिदान दिवस), 30 नवंबर 2025 (रविवार) तथा 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को अवकाश होने के बावजूद आदेश पर सभी परिषदीय विद्यालय खोले गए और शिक्षकों से कार्य कराया गया। इसके बावजूद अब तक किसी भी शिक्षक को उपार्जित अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया है।

उन्होंने अवगत कराया कि परिषदीय शिक्षकों को केवल आकस्मिक एवं चिकित्सीय अवकाश की ही सुविधा उपलब्ध है, जबकि रविवार का अवकाश शासन द्वारा पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन हेतु दिया जाता है। शासनादेश में यह स्पष्ट व्यवस्था है कि यदि विशेष वरीयता के आधार पर अवकाश के दिनों में शासकीय कार्य लिया जाता है, तो उसके बदले उपार्जित अवकाश दिया जाएगा।

रविंद्र दीक्षित ने मांग की कि एस.आई.आर. के दौरान लिए गए समस्त अवकाशीय कार्यों के बदले उपार्जित अवकाश तत्काल स्वीकृत कर शिक्षकों को सूचित किया जाए। साथ ही भविष्य में यदि अवकाश के दिनों में शिक्षकों से कार्य लिया जाए, तो उसी आदेश में उपार्जित अवकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे शिक्षक बिना कुंठा के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *