Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

लायंस नेत्रालय में कॉर्निया संग्रह हेतु नेत्र अधिकोष केन्द्र खोलने की मांग

अररिया फोटो:दिधीचि देहदान समिति का लोगों

अररिया 19 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने समिति के महासचिव एवं पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित निर्मल जैन को पत्र लिखकर फारबिसगंज लायंस नेत्रालय में कॉर्निया संग्रह को लेकर नेत्र अधिकोष खोलने की मांग की है।

समिति के महासचिव को लिखे गए पत्र में जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल ने बताया कि जिला इकाई की ओर से मरणोपरांत कॉर्निया संग्रह का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है।

फारबिसगंज सहित अररिया जिला में एक भी नेत्र अधिकोष नहीं रहने के कारण इस कार्य के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है।कटिहार की दूरी सौ किलोमीटर के करीब रहने और मरने के बाद कॉर्निया के जीवित रहने की छह घंटे की अवधि के कारण कॉर्निया संग्रह से वंचित रह जाना पड़ता है।

ताराजातरीन उदाहरण का जिक्र करते हुए श्री अग्रवाल ने पत्र में बताया कि 16 दिसम्बर की रात्रि फारबिसगंज की एक महिला के मरणोपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान की इच्छा जताते हुए कॉर्निया संग्रह की सहमति दी लेकिन कटिहार से मेडिकल टीम के नहीं आ पाने के कारण कॉर्निया संग्रह का कार्य किया नहीं जा सका।उन्होंने मरणोपरांत नेत्रदान के प्रति आई जागरूकता को लेकर फारबिसगंज और आसपास इलाके में नेत्र अधिकोष को जरूरत करार दिया और फारबिसगंज लायंस नेत्रालय में कॉर्निया संग्रह केंद्र खोलने के लिए सकारात्मक पहल की मांग की।

समिति के सदस्य बछराज राखेचा,पूनम पांडिया,विनोद सरावगी,मांगीलाल गोलछा,आयुष अग्रवाल,शिवनारायण दस भानु,राहुल ठाकुर,कमलेश अग्रवाल,विनोद तिवारी,पवन मिश्रा,सीताराम भगत,पप्पू लड्डा,विनोद छाजेड़ आदि ने भी फारबिसगंज लायंस नेत्रालय में नेत्र अधिकोष केन्द्र खोले जाने के लिए सकारात्मक पहल करने की मांग की।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *