Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

आरओबी निर्माण कार्य के खामियों को दूर करने की मांग

अररिया फोटो: एसडीओ को ज्ञापन सौंपते

अररिया, 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज सुभाष चौक पर निर्माण अधीन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान उत्पन्न समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर नागरिक संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को एसडीओ रंजीत कुमार रंजन को ज्ञापन सौंपा गया।

फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद और सचिव ने तीन बिंदुओं पर एसडीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनके निराकरण की मांग की।नागरिक संघर्ष समिति ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी संवेदक के द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं सुरक्षा नियमों का समुचित रूप से पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।

सौंपे पर गए ज्ञापन में समिति ने बताया कि सर्विस रोड का समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पैदल यात्री एवं छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी होती है।निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ रहे धूलकण के कारण आमजनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।वहीं वर्तमान बस स्टैंड को अस्थाई रूप से अन्यत्र शिफ्ट नहीं किए जाने से यातायात के प्रभावित और आम लोगों की हो रही मुश्किलों के बारे में अवगत कराया गया।

समिति के अध्यक्ष और सचिव ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि यदि सौंपे गए ज्ञापन की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं होती है तो संघर्ष समिति बैठक कर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ आंदोलन करेगी।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *