Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जौनपुर में छाया घना कोहरा जन जीवन अस्त व्यस्त, सड़को पर लाइट जलाकर चलते हुए गाड़ियां

सड़को पर छाया सन्नाटा
आसमान में बादल छाए घना कोहरा
सड़को पर छाया अंधेरा लाइट जलाकर चलते हुए गाड़िया

जौनपुर,16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में मंगलवार सुबह फिर घना कोहरा छाया रहा। सोमवार देर रात से ही पूरे जिले में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है, जिसके कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। इसका सीधा असर जनजीवन और यातायात पर पड़ा है।

घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। लोग अपनी गाड़ियों और बाइकों की हेडलाइट जलाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे के साथ ही पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड में काफी इजाफा हुआ है। जौनपुर जिले में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, जिले का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।आसमान में बादल छाए हुए हैं।इस मामले में मौसम विज्ञानिक डॉ दिलीप कुमार सिंह ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी की है।जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 167 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।फिर भी लोग ठंड से बचकर रहे।ये ठंड खासकर दिल के मरीजों के लिय समस्या उत्पन्न कर सकती है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *