Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्योपुर में छाया घना कोहरा, 7 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

शहर की सड़कों पर छाया घना कोहरा

श्योपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के श्योपुर जिले में सर्दी का कहर बढता ही जा रहा है। सोमवार की शाम को जहां शीत लहर और गलन के कारण लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिये, वहीं मंगलवार को सड़कों पर घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम नजर आई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे के चलते सुबह धूप के दर्शन लोगों को 10 बजे के बाद ही हो सके। दिन भर भी लोग गलन के कारण व ठंड के कारण दिन भर ठिठुरते रहे। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जनजीवन हुआ प्रभावित

मंगलवार को सुबह से ही घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित नजर आया। स्कूली बच्चों को सर्दी के बीच घर से स्कूल तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन चलाने में विशेष सावधानियां बरती पड़ी।

इस तरह रहा तापमान

30 दिसम्बर: अधिकतम 22 न्यूनतम 7 डिग्री

29 दिसंबर: अधिकतम 23 न्यूनतम 7 डिग्री

28 दिसंबर: अधिकतम 22 न्यूनतम 7 डिग्री

27 दिसंबर: अधिकतम 22 न्यूनतम 7 डिग्री

26 दिसंबर: अधिकतम 22 न्यूनतम 6.5 डिग्री

25 दिसंबर: अधिकतम 23 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत वैष्‍णव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *