Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

देवघर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

एसपी की फाइल फोटो

देवघर, 17 अक्टूबर( हि.स.)। झारखंड की देवघर जिला पुलिस ने शुक्रवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाईल फोन, सिम कार्ड और बाइक भी बरामद की गयी है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इनका कोई साइबर ठग गिरोह से संबंध तो नहीं है।

देवघर पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है। विजय कुमार चौधरी पहले से अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। दोनों आपसे में भाई हैं और देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड, वार्ड नं0-22, हनुमान मंदिर के पास के रहने वाले हैं।

देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित राकेश रोशन का 16 अक्टूबर को आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 15 सितंबर की रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने इनसे झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और उसी दिन इनके खाते से कुल 80,00 रूपया आरोपी अमन कुमार चौधरी, पिता-अशोक पासी के खाते में ट्रांसफर किया गया है, जबकि दूसरे दिन 16 सितंबर को इनकी पत्नी के खाते से कुल 11,418 रूपये अमन कुमार चौधरी के एक अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। बाद में पीड़ित ने अपने स्तर से पता लगाया कि अमन कुमार चौधरी ने अपने छोटे भाई विजय कुमार चौधरी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

एसपी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद देवघर साइबर थाना की टीम ने दोनों आरोपितों को छापेमारी कर देवघर के रिखिया थाना के भुरभुरा मोड, वार्ड नं0-22, हनुमान मंदिर के नजदीक उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित विजय कुमार चौधरी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। —————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *