Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जौनपुर दौरा रद्द, अभाविप अधिवेशन निरस्त होने से पूरा कार्यक्रम स्थगित

केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री

जौनपुर, (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जौनपुर प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्हें आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) काशी प्रांत के 65वें अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन कार्यक्रम निरस्त होने के कारण उनका दौरा भी स्थगित हो गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री करीब 3 घंटे 40 मिनट तक जिले में रहने वाले थे। उन्हें दोपहर 12:45 बजे पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर से पहुंचना था। इसके पश्चात निरीक्षण भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मछलीशहर जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात प्रस्तावित थी।इसके अलावा दोपहर 1 बजे अधिवेशन स्थल पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात तथा मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता का कार्यक्रम तय था। दोपहर 2 बजे डाक बंगले में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और बाद में पत्रकारों से वार्ता भी प्रस्तावित थी।कार्यक्रम के निरस्त होने के चलते उपमुख्यमंत्री का पूरा शेड्यूल रद्द कर दिया गया है। हालांकि अधिवेशन में ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, भारतीय कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त तथा काशी प्रांत के संगठन मंत्री अभिलाष के शामिल होने का कार्यक्रम पूर्ववत बताया गया था।उपमुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने की सूचना से प्रशासनिक एवं राजनीतिक हलकों में दिनभर चर्चा बनी रही।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *