Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
JHARKHAND

उपायुक्त ने किया लाइब्रेरी और भवनों का निरीक्षण

फ़ोटो

बोकारो, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी, रविंद्र भवन एवं महिला प्रशिक्षण भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में मॉडल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी को पूरी तरह व्यवस्थित कर आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि जिले में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सहायक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके पूरा होते ही सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत कुछ शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने लाइब्रेरी के विस्तार की संभावनाओं को लेकर रविंद्र भवन एवं महिला प्रशिक्षण भवन का भी जायजा लिया, ताकि विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप अध्ययन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। प्रखंड स्तरीय लाइब्रेरी में संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद अध्ययन व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उपायुक्त ने बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ अजय वर्मा, सीओ रवि आनंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *