Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

धान खरीद को लेकर उपायुक्‍त ने रवाना किया जागरूकता रथ

रथ रवाना करते हुए उपायुक्त भजंत्रि सहित अन्य

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से धान की खरीद और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता रथ को रवाना किया।

यह जागरूकता रथ खरीफ विपणन मौसम 2025–26 के तहत चल रहे धान अधिप्राप्ति अभियान के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण करेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि धान की खरीदारी अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है। किसानों को केंद्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से 81 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा रहा है, जिससे कुल दर 2450 रुपये प्रति क्विंटल हो जाती है। भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किसानों के खाते में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रांची जिले में कुल 43 अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं और 3.50 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्‍त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया, पंजीकरण, ई-उपार्जन मोबाइल एप, बोनस योजना, पीडीएस, राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

भजन्त्री ने किसानों से अपील किया कि वे बिचौलियों से बचते हुए अपना धान सीधे सरकारी अधिप्राप्ति केंद्रों पर बेचें। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मोनी कुमारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *