Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

उपायुक्त ने की राजस्व व भूमि मामलों की समीक्षा, लंबित काम को ससमय निपटारे के दिए निर्देश

उपायुक्त सहित अन्य

रांची, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों से जुड़े राजस्व और भूमि मामलों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि दाखिल-खारिज, सीमांकन और भूमि से संबंधित अन्य कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों, अमीन और अंचल स्तर के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में लंबे समय से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों, सीमांकन, रिकॉर्ड सुधार और जन शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने दोहरी जमाबंदी के मामलों पर विशेष ध्यान देने और सभी मामलों का तय समय-सीमा के भीतर पारदर्शी ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।———-

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *