Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

प्रशासन की युवाओं के लिए किया गया कंप्यूटर प्रशिक्षण रहा सफल : उपायुक्‍त

मौजूद उपायुक्त

लोहरदगा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने मंगलवार को डॉ एपीजे कलाम कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान युग में कंप्यूटर की महत्ता और उस पर निभर्रता से इंकार नहीं किया जा सकता है। आज सभी कार्य कंप्यूटर से जुड़ चुके हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने इस विषय को चुना है वे अपना भविष्य बेहतर काॅर्पोरेट सेक्टर में बना रहे हैं। सरकारी विभागों में अधिकतर कार्य कंप्यूटर पर हो रहे हैं और कई विभागों की ओर से दस्तावेजों को डिजिटाइज कर दिया गया है। यह सभी कंप्यूटर से ही संभव हो सका है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने वर्ष 2023 में लोहरदगा जिला के युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की थी जो काफी सफल रहा। उन्‍होंने कहा कि यहां से लगातार बच्चे जुड़ रहे हैं और कंप्यूटर का बेसिक कोर्स पूरा कर रहे हैं। जिला प्रशासन इसी तरह होमी जे भाभा कोचिंग सेंटर में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की भी तैयारी निःशुल्क करा रहा है। वहीं माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राओं को भी रोस्टर के अनुसार गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय की प्रतिदिन ऑनलाईन कोचिंग की व्यवस्था दी जा रही है। प्रखंंड स्तर पर पुस्तकालयों में पढाई के लिए पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी हैं। इसी तरह पंचायत ज्ञान केंद्र में भी बच्चों के अध्ययन की व्यवस्था है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *