Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

मरीज बनकर उप विकास आयुक्त पहुंचे सदर अस्पताल, लिया जायजा

जायजा लेते डीडीसी

भागलपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह मंगलवार को मरीज बनकर मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोगी रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर जीविका की रसोई तक सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। उप विकास आयुक्त ने खुद मरीज का रजिस्ट्रेशन कराया और पर्ची लेकर दंत विभाग के ओपीडी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में डॉक्टर द्वारा मरीज का इलाज किया गया।

इसके बाद वे स्वयं दवा काउंटर पर पहुंचे और मरीज को दवाएं दिलवाई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। इसके बाद उप विकास आयुक्त ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं कुल मिलाकर संतोषजनक हैं और सरकार की ओर से मरीजों को मिलने वाली सभी जरूरी दवाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। हालांकि निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में मरीजों को होने वाली परेशानियों पर भी उनका ध्यान गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कुछ मरीजों को दिक्कत आती है, जिसे लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। निरीक्षण के दौरान मॉडल सदर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर राजू, अस्पताल मैनेजर आशुतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के डॉक्टर और अस्पतालकर्मी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *