Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव कथा का वर्णन

कथाव्यास आचार्य व्योम त्रिपाठी ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए।

मुरादाबाद, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । रामगंगा विहार स्थित सांई गार्डन में श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन रविवार को कथाव्यास आचार्य व्योम त्रिपाठी ने कृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव कथा का वर्णन किया।

आचार्य व्योम त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में शुक्रवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया।

इस मौके पर विनोद गुप्ता, मीनू गुप्ता, चिराग गुप्ता, चेरी गुप्ता, डॉ शशि अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, नलिन गुप्ता, प्राची गुप्ता, संगीता गुप्ता, गिरीश गुप्ता, गीता, ज्योति, संगीता, शालिनी, रेखा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *