Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नवरात्र मेला: विंध्यधाम में सप्तमी तिथि पर वीआईपी गेट से दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं ने किया हंगामा

वीआईपी गेट से प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन करते श्रद्धालु।

मीरजापुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शारदीय नवरात्र के आठवें दिन सप्तमी तिथि को देर शाम मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब श्रद्धालुओं ने वीआईपी गेट से प्रवेश को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं का आरोप था कि प्रशासन कुछ चुनिंदा लोगों को वीआईपी गेट से आसानी से दर्शन की अनुमति दे रहा है, जबकि आम भक्तों को रोका जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब दूसरों को वीआईपी गेट से जाने दिया जा रहा है तो हमें क्यों रोका जा रहा है? क्या आस्था और भक्ति अब पहचान और पहुंच पर निर्भर हो गई है?

करीब 15 मिनट तक माहौल तनावपूर्ण रहा। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला और भीड़ को शांत कराया।

मामले पर एडीएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीआईपी गेट से केवल विशेष अनुमति प्राप्त लोगों को ही प्रवेश दिया जाता है। इसका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं बल्कि सुरक्षा व सुगम दर्शन सुनिश्चित करना है। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करें।

हालांकि, श्रद्धालुओं का आरोप है कि इस व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है और पहचान के आधार पर कुछ लोगों को विशेष लाभ दिया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *