Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : पूर्व विधायक लेखराम साहू ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त, कांग्रेसियों ने स्वागत किया

एआइसीसी ओबीसी विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त होने के बाद पूर्व विधायक लेखराम साहू का स्वागत करते हुए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता।

धमतरी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक कुरुद लेखराम साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। इनकी नियुक्ति के बाद मंगलवार को कांग्रेसियों ने इनके निवास पहुंचकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पूरे प्रदेशों में घूम – घूमकर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को संगठित करने का प्रयास करेंगे। सभी प्रदेशों में जाकर पिछड़ा वर्ग का संगठन तैयार करेंगे। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताएंगे। जिले से पहली बार राष्ट्रीय संगठन में मौका मिला है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसके लिए काम करेंगे।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले कुरुद के पूर्व विधायक लेखराम साहू को एआइसीसी ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस में उत्साह और हर्ष का माहौल हैं। आने वाले लोकसभा के चुनाव में लेखराम साहू पूरे देश का दौरा कर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को संगठित कर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर दुग्ध आयोग के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम साहू, जनपद सदस्य भारती साहू, चंद्रहास साहू, सरपंच मुजगहन होमेश्वर साहू, राजेंद्र चंद्राकर,राहुल बख्तानी, शुभम साहू, केशव राम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *