Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : तेज रफ्तार ने ली एक और जान, पिकअप की टक्कर से युवती की मौत

सड़क हादस के बाद लगी भीड़।

धमतरी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मंगलवार शाम अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अछोटा निवासी भीमराव (25) अपनी रिश्ते की बहन थानेश्वरी नारदे (27), निवासी अधारी नवागांव के साथ बाइक से धमतरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्राम कोलियारी के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थानेश्वरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भीमराव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

धमतरी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नागरिकों में गहरी चिंता और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं रह गया है। बिना लाइसेंस और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, लेकिन उनकी नियमित जांच नहीं हो पा रही है।नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस विभाग द्वारा वाहन चालकों के लाइसेंस, बीमा और अन्य दस्तावेजों की सख्ती से जांच की जाए। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जरूरत है। नागरिकों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व गोकुलपुर चौक के पास रुद्री रोड में एक ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिसमें बच्चे घायल हो गए थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *