Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी:सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने किया अजगर और रसल वाइपर का सफल रेस्क्यू

अजगर को पकड़े हुए सर्प मित्र सूर्यकांत साहू।

धमतरी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।रुद्री निवासी सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने समय रहते दो अलग-अलग स्थानों से दो बड़े सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर मानव जीवन के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले सूर्यकांत साह ने मुरूमसिल्ली क्षेत्र से एक अत्यंत जहरीले सांप रसल वाइपर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि नहर किनारे स्थित जल शुद्धिकरण यंत्र के पास एक विशाल अजगर दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि अजगर विषहीन होता है, जबकि रसल वाइपर अत्यंत जहरीला सांप है। जानकारी के अभाव में लोग दोनों सांपों को एक-समान समझकर दिग्भ्रमित हो जाते हैं, जिससे अनावश्यक भय और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रेस्क्यू के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

सूर्यकांत साह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भूलकर भी सांपों को नहीं मारना चाहिए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर जीव का इस धरती पर अपना महत्व है। अज्ञानता के कारण सर्पों की हत्या करना न केवल गलत है, बल्कि प्रकृति के लिए भी नुकसानदायक है। सर्प मित्र की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और उनके कार्य की सराहना की।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *