धारः कमरे में मिला महिला का खून से लथपथ शव, पुलिस की शंका प्रथम दृष्टि हत्या का है मामला

घटनास्थल
घटनास्थल पर आसपास के लोग

धार, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के धार जिले के धरमपुरी में मंगलवार को नगर के वार्ड क्रमांक 02 स्थिति रैदास मोहल्ला पुराना मनावर रोड़ पर घर के अंदर खून से सनी एक महिला का शव मिला. आस-पास के रहवासियों ने तत्काल धरमपुरी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई. संदिग्ध अवस्था और खून से सनी महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि मृतक महिला एक किराए के मकान में रह रही थी. फिलहाल मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है वहीं महिला का नाम और पता नहीं चल पाया है. मौके पर एसडीओपी मोनिका सिंह भी पहुंची और मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरु कर दी है. एसडीओपी के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का मामला का लग रहा है, वहीं एफ एस एल टीम भी वहां पहुंच गई है.

—————

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Leave a Comment