Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रेरणा स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ का कार्य करेगा : धर्मपाल

उपस्थित कार्यकत्ताओं को संबोधित करते धर्मपाल सिंह

-अटल जयंती पर प्रेरणा स्थल लोकार्पण की तैयारी बैठक

उन्नाव, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी उन्नाव जिला इकाई ने मंगलवार को बांगरमऊ स्थित एक रिजॉर्ट में महत्वपूर्ण ‘तैयारी बैठक’ का आयोजन किया। बैठक आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर लखनऊ में ‘प्रेरणा स्थल’ के लोकार्पण एवं आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों की समीक्षा हेतु बुलाई गई थी। प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल हुए। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित होने वाली डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ का कार्य करेंगी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा राष्ट्रीय एकता, पंडित दीन दयाल की प्रतिमा एकात्म मानववाद और अंत्योदय, अटल जी की प्रतिमा सुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को गहराई से समझने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की निरंतर प्रेरणा देंगी। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है। हमारी पीढ़ी के सामने ऐसे महापुरुषों की मूर्तियों का लोकार्पण विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के कर कमलों से होगा। हम सबको कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित होकर इस गौरशाली पल का साक्षी बनना है।

—————

(Udaipur Kiran) / अरुण कुमार दीक्षित

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *