Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सकारात्मक भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ते हुए देश एवं समाज की करें सेवा : धर्मवीर प्रजापति

होमगार्ड विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का छाया चित्र

प्रयागराज, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । आप सभी लोग अच्छी भावना के साथ कार्य करें, देश एवं समाज की सेवा ही सर्वोच्च सेवा है। किसी भी आपदा के समय आप लोगों का दायित्व बढ़ जाता है, लोगों की सहायता के लिए आप लोग हमेशा तत्पर रहे। उक्त बात शनिवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित नागरिक सुरक्षा कोर, प्रयागराज के वार्डेन एवं स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने कही।

उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक चाहे किसी मेले का आयोजन हो या प्राकृतिक आपदा, सभी परिस्थिति में निस्वार्थ भाव से काम करते है। आने वाले माघ मेले में सिविल डिफेंस के लोग अपनी दक्षता एवं पारंगतता के साथ अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वन करते हुए लोगो की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगो के द्वारा महाकुम्भ-2025 में किए गए कार्य की हर जगह पर प्रशंसा हुई।

उन्होंने कहा कि कैदियों के मानसिक सोच को बदलने के लिए उनके साथ संवाद किया गया। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि जीवन में कभी भी नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए,सकारात्मक भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अच्छे किए गए कार्य से ही पहचान होती है। कहा कि हमें अपने देश व समाज के लिए कुछ अच्छा करके जाना है। उन्होंने कहा कि परमार्थ भाव से कार्य करें। अपने कार्य से लोगो को जोड़े। आप सभी लोग अच्छे भाव व विचार के साथ करें तथा विभाग को आमजन तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहें।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत भारत सरकार द्वारा 224 नागरिक सुरक्षा टाउन में एक साथ हवाई हमले से बचाव कार्य का मॉकड्रिल कराया गया तथा लगभग 1000 शहरों में पूरे भारतवर्ष में यह कार्य कराया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिगत भारत सरकार ने पहली बार उत्तर प्रदेश के समस्त नागरिक सुरक्षा जनपदों में प्रशिक्षण एवं स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया है। कहा कि यह सात दिवसीय प्रशिक्षण भारत सरकार ने युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त करने के लिए एवं आगामी भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है तथा कहा कि आप अपने अच्छे कार्यों से अपने बस्ती अपने मोहल्ले में स्थानीय नागरिकों को आपस में जोड़ें तथा उन्हें राष्ट्र सेवा से नागरिक सुरक्षा से अवश्य जोड़े मानस की चौपाइयों का उदाहरण मंत्री ने दिया। महाकुंभ में भी अच्छा कार्य किया और वर्तमान में 360 स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण जब इसे आप विस्तार देंगे तो हजारों प्रशिक्षित लोग माघ मेला में सहयोग प्रदान करेंगे।

इससे पूर्व मंत्री का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर चीफ वार्डन अनिल कुमार एवं डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार बाजपेई ने किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन नीरज मिश्रा उप नियंत्रक ने किया।

कार्यक्रम में होमगार्डस विभाग के डीआईजी ,मंडलीय कमांडेंट तथा जिला कमांडेंट प्रयागराज रॅजीत सिंह ,चीफ वार्डन अनिल कुमार ,उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ,डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ,सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी ,राहिला एजाज सहायक उप नियंत्रक, रौनक गुप्ता डिविजनल वार्डन, विभिन्न प्रखंडों के सहायक एवं समस्त डिवीजनल वार्डन के साथ 360 प्रतिभागी सदस्य स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *