Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए करें प्रोत्साहित : धर्मेन्द्र सिंह

विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान

कानपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ सह-ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक अपने नौवें दिन में प्रवेश कर गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कृषि उप निदेशक धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे। यह जानकारी शनिवार को कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सी. एल. मौर्या ने दी।

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सी. एल. मौर्या ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रख्यात शिक्षाविदों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित कर रहा है, जिसमें प्रेरणा, मूल्य तथा भविष्य की करियर संभावनाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है।

मुख्य वक्ता कृषि उप निदेशक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिन्होंने छात्रों ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की है।उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक भविष्य संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

विशिष्ट वक्ता उप निदेशक मृदा संरक्षण कमल कटियार ने बताया कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर बल दिया, जो व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन तथा दीर्घ सेवा अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने पूरे करियर में ईमानदारी, समयपालन एवं नैतिक आचरण बनाए रखने की प्रेरणा दी।

सत्र के दौरान डॉ. उमानाथ शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा डॉ. अनुराग कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को शैक्षणिक सुदृढ़ता एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। दीक्षारम्भ का नौवां दिन अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने नवप्रवेशित विद्यार्थियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा और उन्हें मूल्य आधारित एवं लक्ष्य केंद्रित शैक्षणिक जीवन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *