Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

माघ मेला में श्रद्वालुओं के वाहन खड़े करने को बनाए गए 43 पार्किंग स्थल के बनाए गए अलग-अलग प्रतीक चिन्ह

माघ मेला में लगाएं जाने वाले प्रतीकात्मक छाया चित्र

प्रयागराज, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । माघ मेला में विभिन्न सड़क मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने के लिए 43 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों के चिन्हांकन के लिए सभी स्थानों पर विविध जीव-जंतुओं के चिह्न अंकित किए जा रहे हैं। यह जानकारी रविवार को पुलिस उपायुक्त यातायात नीरज पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि सभी मार्गों के कुछ प्रमुख पार्किंग स्थलों में जौनपुर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिनमें पूरे सूरदास पर कंगारू, चीनी मिल पर शेर, ओल्ड जीटी कछार पर बारा सिंघा तथा सरस्वती पार्किंग पर चीते का निशान अंकित रहेगा।

इसी तरह रीवा मार्ग पर 5 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिनमें गजिया ग्राम पर कउआ, नवप्रयागम 1 पर चील तथा नवप्रयागम 2 पर ऑस्ट्रिच अंकित रहेगा।

वाराणसी मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग पर 6 पार्किंग स्थल बनाए गए। जिनमें त्रिवेणीपुरम पूरब पर ऊँट, त्रिवेणीपुरम पश्चिम पर घोड़ा तथा छतनाग पर भेड़ का चिन्ह अंकित रहेगा।

इसी क्रम में मिर्जापुर मार्ग पर 3 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जिसमें डीपीएस कछार पर मुर्गा, देवरख उपहार पर बतख तथा ओमेक्स पार्किंग पर कबूतर का निशान अंकित रहेगा। कानपुर मार्ग पर 18 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिनमें से जॉर्जटाउन एसोसिएशन पार्किंग पर बगुला, सीएमपी पर गिलहरी तथा केपी कालेज पार्किंग पर गैंडे का निशान अंकित होगा।

लखनऊ मार्ग पर 7 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिनमें कर्नलगंज इंटर कालेज पर चमगादड़, छोटा भगाड़ा पर पेंग्विन तथा बख्शी बाँध पर स्नेल का निशान अंकित रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *