Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दिव्यांगता अभिशाप नहीं वरदान :विपिन चंद दीक्षित

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का छाया चित्र

प्रयागराज, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिव्यांगता अभिशाप नहीं वरदान है, उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हर संभव सहायता को पहुंचाना हम सब का कर्तव्य है। यह बातें अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विपिन चंद दीक्षित ने कही।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को सुगम शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है जो सराहनीय है। जनपद के समस्त विकास खंडो से दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह अत्गयंत महत्त्वपूर्ण है।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के मौके पर बुधवार को जनपद स्तरीय खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति विपिन चंद दीक्षित माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, विशिष्ट अतिथि जी. पी.कुशवाहा प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, प्रयागराज के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप निदेशक अभय श्रीवास्तव, उ प्रयागराज , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार , नीतू यादव वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जनपद के समस्त विकास खंडों से दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ मे मूक बधिर बच्चों हेतु शिवम कुमार प्रथम अब्दुल्ला द्वितीय स्थान कन्हैया तृतीय स्थान तथा बालिकाओं में अंजलि प्रथम स्थान एंजेल द्वितीय स्थान मरियम तृतीय ,कुर्सी दौड़ में पृथ्वीराज प्रथम ,हेमराज द्वितीय पार्थ सिंह तृतीय, बैसाखी में मोहित कुमार प्रथम, आदर्श कुमार द्वितीय ,अनमोल तृतीय, चित्रकला में साजिद प्रथम, अब्दुल्ला द्वितीय ,शिवम तृतीय, थ्री लैग रेस में कन्हैया निखिल प्रथम ,अंतिम और सौम्या द्वितीय, आदित्य अंजलि तृतीय स्थान, धागा मोती में संकेत प्रथम स्थान ,मनीष द्वितीय स्थान, ऋषभ तृतीय स्थान तथा बालिकाओं में महिमा पाल प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय, रितिका तृतीया, छूकर पहचानो में महिमा पाल प्रथम, मनीष द्वितीय, रितेश तृतीय तथा बालिकाओं में संकेत प्रथम स्थान, वैष्णवी द्वितीय स्थान, अर्चना तृतीय स्थान, रस्साकस्सी सौरव प्रथम स्थान, विजय द्वितीय स्थान, राज तृतीय स्थान, फैंसी ड्रेस में विपिन प्रथम स्थान, प्रमोद द्वितीय स्थान ,राम सिंह तृतीय स्थान तथा बालिकाओं में राधा प्रथम स्थान, लक्ष्मी द्वितीय स्थान ,श्रद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया । सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्त एवं लेखा अधिकारी नीतू यादव , जिला समन्वयक एमडीएम राजीव त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह, अनुरागिनी सिंह ,रमाशंकर प्रजापति, अभिभावक, समस्त स्पेशल एजुकेटर्स सहित अन्यान्न लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *